एमईएएम यंग सिटीजन ऑफ इंडिया–सीजन 3 क्विज का आगाज़

0
38
Launch of the MEAM Young Citizen of India – Season 3 Quiz
Launch of the MEAM Young Citizen of India – Season 3 Quiz

जयपुर। एमईएएम यंग सिटीजन ऑफ इंडिया के तीसरे सीजन की क्विज प्रतियोगिता का शुभारम्भ शहर के सफिया स्कूल से किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के तहत सात टीमें बनाई गईं, जिनमें सुरैया बी, चांद बीबी, रजिया सुल्तान, टीपू सुल्तान, शहीद अब्दुल हमीद, मौलाना अबुल कलाम आजाद और अल्लामा इकबाल के नाम शामिल रहे।

क्विज के प्रश्न एमईएएम यंग सिटीजन ऑफ इंडिया की महासचिव सारा इस्माईल ने पूछे। उन्होंने बताया कि पहले दो सीजन सफल रहे हैं और अब तीसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। पूर्व की भांति इस बार भी विभिन्न स्कूलों में इंट्रा-स्कूल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसके बाद सेमीफाइनल और ग्रैंड फिनाले होंगे।

प्रतियोगिता में छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। परिणामों में टीपू सुल्तान टीम प्रथम, रजिया सुल्तान टीम द्वितीय और मौलाना अबुल कलाम आजाद टीम तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को उपहार प्रदान किए गए, वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सारा इस्माईल ने बताया कि इस क्विज का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और करियर काउंसिलिंग के माध्यम से उनका मार्गदर्शन करना है। उन्होंने भट्टा बस्ती क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता जताते हुए बच्चों को इससे दूर रहने और समाज को भी इससे मुक्त करने का संकल्प दिलाया।

सफिया स्कूल की निदेशक नजमुन्निसा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को नई सीख और प्रेरणा मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here