भाजपा सरकार जनता के आईना दिखाने के डर से टाल रही है पंचायतों के चुनाव: पायलट

0
64
sachin
sachin

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने कहा कि प्र्रदेश में भाजपा सरकार का गठन हुए लगभग ढाई साल का समय हो गया। विपक्ष को कोसने के अलावा सरकार ने कोई काम नहीं किया है। सरकार की मंशा पंचायत राज चुनाव कराने की नहीं है। उच्च न्यायालय के निर्देशों के बावजूद सरकार लगातार चुनाव टाले जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अभाव में जनता के रोजमर्रा के काम रूके।

हुए है। सरकार नियत ग्रामीणों क्षेत्रों के विकास की बिल्कुल भी नहीं है। भाजपा को मालूम है कि यदि चुनावों हुए तो जनता भाजपा को आईना दिखाने का काम करेगी इसलिए लगातार कोई ना कोई बहाना बनाकर पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव टाले जा रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के काम बंद पडे है। सरकार ने मनरेगा की प्रक्रिया को जटिल बनाकर मनरेगा को कमजोर करने का काम किया है जिससे गांवों का विकास अवरूद्ध हो रहा है।

पायलट ने केरल विधानसभा के चुनावों पर कहा कि केरल में कांग्रेस-यूडीएफ के पक्ष में माहौल है। उन्होंने कहा कि केरल में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। उन्होेंने विश्वास जताया कि केरल सहित पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here