रन फॉर इक्वालिटी के चलते जयपुर में यातायात व्यवस्था बदलेगी

0
72

जयपुर। अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को सुबह 4 बजे “रन फॉर इक्वालिटी-7” का आयोजन किया जाएगा। दौड़ की शुरुआत अल्बर्ट हॉल के दक्षिणी गेट से होकर जवाहरलाल नेहरू मार्ग, मालवीय नगर पुलिया, एपेक्स सर्किल, पत्रिका गेट, बजाज नगर होते हुए पुनः अल्बर्ट हॉल तक होगी। इस आयोजन के दौरान शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।

यातायात पुलिस के अनुसार दौड़ मार्ग पर सुबह 3 बजे से सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही रामनिवास बाग से जवाहर सर्किल तक, मालवीय नगर पुलिया से एपेक्स सर्किल और बजाज नगर तिराहे से केवी स्कूल तिराहे तक सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा।

त्रिमूर्ति सर्किल, सूचना केंद्र और घोड़ा सर्किल से आरोग्य पथ की ओर जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा। दिल्ली व आगरा रोड से सिंधी कैंप आने वाली रोडवेज बसों को गुरुद्वारा मोड़, घाटगेट, सांगानेर गेट, अशोका मार्ग होते हुए भेजा जाएगा, जबकि सिंधी कैंप से बाहर जाने वाली बसों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

दौड़ मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को निर्बाध आवागमन की अनुमति रहेगी।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे कार्यक्रम के दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here