बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह आज

0
25
Samarasta Parv on Ambedkar Jayanti
Samarasta Parv on Ambedkar Jayanti

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर में प्रातः 10.30 बजे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सहित कैबिनेट के मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की प्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहेंगे।

गहलोत ने बताया कि बाबा साहब की जन्म जयंती को (12 से 14 अप्रैल) प्रदेश भर में जिला व उपखंड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में भवानी निकेतन परिसर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पेंशन एवं पालनहार योजना के लाभार्थियों को 1363 करोड़ रुपए की राशि का हस्तांतरण किया जाएगा। 29 करोड़ की लागत से निर्मित 10 नवीन छात्रावासों का लोकार्पण व 47 करोड़ की लागत से निर्मित 17 नवीन छात्रावासों का शिलान्यास भी किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बताया कि बाबा साहब की जन्म जयंती के मौके पर सामाजिक न्याय संकुल परिषद जामडोली में पुस्तकालय का डिजिटल उद्घाटन के साथ विभागीय योजनाओं में लाभार्थियों को डीबीटी के जरिए राशि हस्तांतरण भी की जाएगी। कार्यक्रम में समाधान साथी एआई व्हाट्सएप चैटबॉट का भी शुभारंभ किया जाएगा।

जिसके जरिए नागरिकों को छात्रवृत्ति और पेंशन योजनाओं की जानकारी एक क्लिक पर मिल सकेगी। इस दौरान डॉ बीआर अंबेडकर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान पुणे के साथ एमओयू किया जाएगा।

गहलोत ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उत्थान और उत्कृष्ट सामाजिक सेवा एवं योगदान के लिए अम्बेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार, अनुसूचित जाति एवं जनजाति की महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए अंबेडकर महिला कल्याण पुरस्कार, अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को न्याय दिलाने के लिए निशुल्क या न्यूनतम शुल्क पर प्रभावी कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए अंबेडकर न्याय पुरस्कार व अनुसूचित जनजाति जाति वर्ग के कक्षा दसवीं और 12वीं में प्रथम स्थान आने वाले मेधावी विद्यार्थियों को अंबेडकर शिक्षा पुरस्कार दिया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के मेधावी विद्यार्थियों और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लाभार्थियों को भी राशि वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिव्यांगों को इस अवसर पर कृत्रिम और सहायक अंग उपकरणों का भी वितरण किया जाएगा। साथ ही डॉ अंबेडकर की जीवनी पर दुर्लभतम फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here