वैष्णव समाज को ओबीसी में शामिल करने की मांग

0
97
Demand to Include the Vaishnav Community in the OBC Category
Demand to Include the Vaishnav Community in the OBC Category

जयपुर। प्रांतीय वैष्णव ब्राह्मण समाज समिति के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जयपुर जिलाधीश को डोली भूमि मंदिर माफी तथा वैष्णव शब्द को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग को लेकर दो ज्ञापन सौंपे।

समिति के अध्यक्ष अशोक स्वामी, जयपुर उत्तर जिलाध्यक्ष योगेश कौशिक एवं जयपुर उत्तर जिलाध्यक्ष पवन किलावत के नेतृत्व में सौंपे गए इन ज्ञापनों के दौरान सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और हवा महल विधायक बालमुकुंदाचार्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने मांगों का समर्थन किया।

प्रतिनिधिमंडल की ओर से प्रस्तुत समस्याओं पर जिलाधीश ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष गोरधन शर्मा, रामजी लाल वैष्णव, अनिल झालाना, राजेंद्र एडवोकेट, बंकटलाल वैष्णव, जगदीश गिरदावर, अशोक वैष्णव, राजेश मूर्ति वाले, भगवान सहाय, महेंद, सुभाष चंद्र बीलपुर एवं लालचंद वैष्णव सहित अनेक समाज जन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here