ब्लू स्टार ने पेश की नई एसी रेंज: ऊर्जा दक्षता और स्मार्ट फीचर्स पर फोकस

0
56
Blue Star Launches New AC Range: Focus on Energy Efficiency and Smart Features
Blue Star Launches New AC Range: Focus on Energy Efficiency and Smart Features

जयपुर। ब्लू स्टार लिमिटेड ने समर 2026 के लिए अपने रूम एयर कंडीशनर्स की नई रेंज लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी की इस नई रेंज में 125 मॉडल शामिल हैं, जो 1 जनवरी 2026 से लागू नए ऊर्जा दक्षता मानकों (बीईई) के अनुरूप तैयार किए गए हैं। इसका उद्देश्य रेजिडेंशियल और कमर्शियल कूलिंग सेगमेंट में बढ़ती मांग को पूरा करना है।

कंपनी के पोर्टफोलियो में इन्वर्टर, फिक्स्ड-स्पीड और विंडो एसी शामिल हैं। ‘Iconia’ नाम की प्रीमियम श्रृंखला विशेष आकर्षण का केंद्र है, जिसे प्रीमियम ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा सुपर एनर्जी-एफिशिएंट, हेवी-ड्यूटी, हॉट एंड कोल्ड और एंटी-वायरस टेक्नोलॉजी वाले एसी भी पेश किए गए हैं।

कंपनी के अनुसार सुपर एनर्जी-एफिशिएंट एसी का ISEER 6.25 तक है, जो पारंपरिक 3-स्टार एसी से करीब 45% अधिक ऊर्जा-कुशल है। वहीं, हेवी-ड्यूटी एसी 56 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में भी प्रभावी कूलिंग प्रदान करने में सक्षम हैं। हॉट एंड कोल्ड एसी -15°C तक के तापमान में भी काम कर सकते हैं।

नई रेंज में करीब 50 मॉडल स्मार्ट Wi-Fi, AI आधारित कूलिंग, वॉयस कमांड, कस्टम स्लीप मोड और मल्टी-लेयर फिल्ट्रेशन जैसे फीचर्स के साथ आए हैं। साथ ही कन्वर्टिबल कूलिंग, सेल्फ-क्लीन, DigiQOcta सेंसर और Nano BluProtect जैसी उन्नत तकनीक भी शामिल है।

ब्लू स्टार ने अपने मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क को भी मजबूत किया है, जिसकी वर्तमान उत्पादन क्षमता 1.4 मिलियन यूनिट है, जिसे बढ़ाकर 1.8 मिलियन यूनिट तक किया जा सकता है। कंपनी आंध्र प्रदेश के श्री सिटी और हिमाचल प्रदेश में अपने प्लांट्स के माध्यम से उत्पादन कर रही है।

कंपनी का वितरण नेटवर्क 900 से अधिक शहरों और 10,000 से ज्यादा आउटलेट्स तक फैला है, जबकि 2100 से अधिक सर्विस पार्टनर्स के जरिए ‘गोल्ड स्टैंडर्ड सर्विस’ उपलब्ध कराई जा रही है।

ब्लू स्टार के मैनेजिंग डायरेक्टर बी. थियागराजन ने कहा कि भारत में कूलिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में करीब 15 करोड़ परिवार एसी खरीदने में सक्षम होंगे। ऐसे में कंपनी की नई रेंज बाजार की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here