जयपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित जेईई मेन 2026 (सेशन-2) के परिणामों में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के राजस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आकाश के छात्र यशवर्धन ने ऑल इंडिया रैंक 11 हासिल कर प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा यथार्व अग्रवाल ने 99.95 परसेंटाइल, नेहा परवानी ने 99.89 और लिशा अग्रवाल ने 99.87 परसेंटाइल प्राप्त किए। अन्य सफल विद्यार्थियों में स्वास्तिक बिकास देब (99.86), प्रियांशु गुप्ता (99.85), विभोर माहेश्वरी (99.83), वैदिक दाधीच (99.82), प्रियांश भंडारी (99.81), कनिष्क शर्मा (99.81), रुद्राक्ष गुप्ता (99.79), गार्गी पालीवाल (99.77), दीपक व्यास (99.77) और चैतन्य नाटानी (99.73) शामिल हैं।
आकाश राजस्थान के क्षेत्रीय निदेशक अखिलेश दीक्षित ने विद्यार्थियों की सफलता को उनकी मेहनत और संस्थान के सशक्त शैक्षणिक तंत्र का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की प्रतिबद्धता और निरंतर अभ्यास का प्रमाण है।
विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय आत्म-अनुशासन, नियमित अभ्यास, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और मॉक टेस्ट के माध्यम से समय-समय पर किए गए मूल्यांकन को दिया।
उल्लेखनीय है कि जेईई मेन परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित होती है, जो एनआईटी, आईआईआईटी सहित अन्य संस्थानों में प्रवेश के साथ-साथ जेईई एडवांस्ड के लिए पात्रता प्रदान करती है।




















