सड़क किनारे जुआ खेलते तीन गिरफ्तार: 64 हजार 500 रुपये नकद जब्त

0
45
Three arrested for gambling by the roadside.
Three arrested for gambling by the roadside.

जयपुर। राजधानी के रामनगरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 64,500 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी चन्द्रभान सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को सूचना मिली कि चक करोल क्षेत्र में दांतली मार्ग पर कुछ लोग दुकानों के पास दीवार की ओट में जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असलम खान (32), अनीस अहमद (34) और अल्ताफ हुसैन (36) के रूप में हुई है, जो जगतपुरा क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और जुआ राशि जब्त कर आरोपियों के खिलाफ 13 आरपीजीओ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई में एएसआई छूटनलाल सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर जुआ-सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here