शास्त्रीनगर के श्रीश्याम मंदिर में सजेगा लखदातार का दरबार

0
75
The Court of Lakhdatar will be adorned at the Shri Shyam Temple in Shastri Nagar.
The Court of Lakhdatar will be adorned at the Shri Shyam Temple in Shastri Nagar.

जयपुर। श्री श्याम युवा मंडल समिति, शास्त्रीनगर जयपुर का 27वां वार्षिकोत्सव शास्त्रीनगर सेक्टर पांच स्थित श्री श्याम मंदिर में 9 मई को शाम 7 बजे सेआयोजित होगा। गढ़ गणेश मंदिर के महंत प्रदीप औदीच्य और काले हनुमान मंदिर के महंत गोपालदास महाराज ने आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया।

समिति संस्थापक पीयूषपाणि चतुर्वेदी ने बताया कि गणेश निमंत्रण के साथ तैयारियां शुरू हो गई है। श्याम प्रभु का दरबार सजाकर प्रभु का भजनों से गुणगान किया जाएगा। भजन संध्या में राजू बावरा (आगरा) सहित शहर के भजन गायक कुमार नरेन्द्र, रमेश चौधरी, कुमार गिरिराज शरण, लोकेश शर्मा, नवीन शर्मा, रोहित शर्मा, अमित नामा, आर्यन शर्मा, पूजा पारीक और स्वर्णा-दिव्यांशी प्रस्तुति देंगे। संगीत संयोजन कृष्णकांत शर्मा का रहेगा।

कार्यक्रम में गलता धाम के अवधेशाचार्य महाराज, युवाचार्य राघवेन्द्र, गढ़ गणेश मंदिर के महंत प्रदीप औदीच्य, ध्वजाधीश गणेश मंदिर के आनंद मेहता, काले हनुमान मंदिर के महंत गोपालदास महाराज, युवाचार्य योगेश शर्मा, शुक सम्प्रदाय के पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज श्री सरस परिकर के प्रवक्ता प्रवीण ‘बड़े भैया’ मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here