हुक्का बार पर पुलिस ने मारी रेड

0
44
Police Launch Major Crackdown on Hookah Bars
Police Launch Major Crackdown on Hookah Bars

जयपुर। राजधानी में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्याम नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जनपथ रोड स्थित ‘हैरो कैफे’ में संचालित अवैध हुक्का बार पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से हुक्का सामग्री जब्त कर कैफे के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। वहीं हुक्का पीते मिले लोगों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत चालान किए गए हैं।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने श्याम नगर स्थित हैरो कैफे में अचानक दबिश दी। छापेमारी के दौरान कैफे में कई लोग अवैध रूप से फ्लेवर्ड हुक्का पीते मिले। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चालान काटे। साथ ही पुलिस ने मौके से 3 हुक्के, 6 चिलम, 7 पाइप तथा ‘रॉयल स्मोकिन व्हाइट रोज’ फ्लेवर का डिब्बा बरामद कर जब्त किया है।

कार्रवाई के दौरान बिना वैध लाइसेंस के सार्वजनिक स्थान पर हुक्का पिलाने के आरोप में कैफे मैनेजर सागरमल (29) निवासी डीडवाना-कुचामन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ राजस्थान संशोधन अधिनियम 2019 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अब कैफे संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here