एटीएम लूट की बड़ी कोशिश: हेलमेट पहनकर घुसे बदमाशों ने मचाया उत्पात

0
51

जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में स्थित केडिया पैलेस चौराहे पर आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम बूथ लूटने का प्रयास किया गया। अज्ञात बदमाश बुधवार देर रात करीब 12 बजे हेलमेट पहनकर एटीएम बूथ में घुसे और बूथ का अंदर से शटर बंद कर लिया। जिसके बदमाशों ने हथौड़े की मदद से मशीन में जमकर तोड़फोड कर नकदी निकालने का प्रयास किया।

लेकिन सफलता नहीं मिलने पर दोनो अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात दोनो बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

थानाधिकारी वीरेन्द्र कुरील ने बताया कि थाना इलाके में स्थित केडिया चौराहे पर आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम बूथ है। बुधवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने रुपए लूट के लिए एटीएम बूथ को निशाना बनाया। रात करीब 12 बजे हेलमेट-दस्ताने पहने दो बदमाश बूथ में घुसे और हथौड़े की मदद से एटीएम मशीन को तोड़कर कैश लूटने का प्रयास किया।

मशीन का सेल्फ नहीं टूटने से लूट की वारदात होने से बच गई। नगदी नहीं निकलने पर दोनो नकाबपोश बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here