पांच हजार का इनामी नशे का सौदागर फईम खां गिरफ्तार

0
53
Drug Dealer with 5,000-Rupee Bounty, Faheem Khan, Arrested
Drug Dealer with 5,000-Rupee Bounty, Faheem Khan, Arrested

जयपुर। राजधानी की उत्तर जिला पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान के तहत सुभाष चौक थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट (नशीले पदार्थ तस्करी) के मामले में वांछित और पांच हजार के इनामी बदमाश मौहम्मद फईम को डिटेन कर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) करन शर्मा ने बताया कि जयपुर कमिश्नरेट द्वारा हिस्ट्रीशीटरों, भगोड़ों, स्थाई वारंटियों और इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सुभाष चौक थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश दिए गए थे।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर-प्रथम) नीरज पाठक के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त (माणक चौक) पीयूष कविया के सुपरविजन में सुभाष चौक थानाधिकारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिरों की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जाल बिछाया।

पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी मौहम्मद फईम उर्फ फईम खान (38) निवासी सुभाष चौक (जयपुर) को घेराबंदी कर डिटेन कर लिया। गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी गंभीर मामले दर्ज हैं।

वर्ष 2012 में उसके विरुद्ध सुभाष चौक थाने में ही आर्म्स एक्ट (हथियार अधिनियम) के तहत मामला दर्ज हुआ था। पुलिस अब उससे एनडीपीएस के इस मामले में जुड़े अन्य तस्करों और नशीले पदार्थों के नेटवर्क के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here