जयपुर। भगवान श्री झूलेलाल मंदिर में भगवान श्री झूलेलाल मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं अनावरण समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 351 महिलाओं द्वारा निकाली गई विशाल कलश यात्रा से हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित महिलाएं मंगल गीत गाते हुए मंदिर परिसर पहुंचीं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया।
भव्य धार्मिक आयोजन के दौरान भगत प्रकाश महाराज एवं मोहनलाल महाराज के कर कमलों द्वारा भगवान श्री झूलेलाल एवं सतगुरु स्वामी टेऊराम जी की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि बालमुकुंदाचार्य महाराज सहित समाजसेवी तुलसी त्रिलोकानी, राजन सरदार, दीपक, कमलेश नानवानी एवं बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल पारवानी, संरक्षक देवीदास चेलानी, दीपक कुमार धामेजानी, सलाहकार दौलत त्रिलोकानी, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद फूलवानी एवं महासचिव विजय हरलानी सहित समिति पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सेवा और धार्मिक भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के अंत में पूज्य गुरु महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया तथा पल्लव प्रार्थना के साथ समारोह का समापन हुआ।



















