नर्सिंग सेवा के उत्कृष्ट योगदान पर हेमराज गुप्ता सम्मानित

0
56
Hemraj Gupta Honored for Outstanding Contribution to Nursing Services
Hemraj Gupta Honored for Outstanding Contribution to Nursing Services

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस 2026 के अवसर पर “अवर नर्स अवर फयूचर—एमपावर्ड नर्स सेव लाइफ” थीम के अंतर्गत ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएनएआई) राजस्थान ब्रांच द्वारा महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज सभागार में राज्य स्तरीय एक्सीलेंस अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्यभर से आए नर्सिंग अधिकारियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मयोगियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि टीएनएआई की नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. एनी कुमार रहीं। समारोह में प्रतिपक्ष नेता एवं पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़, गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम, राजस्थान राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, डॉ. जोगिंदर शर्मा, जोइस कुरियान, डॉ. एम.एल. स्वर्णकार, डॉ. अचल गुलाटी तथा मेजर जनरल आलोक राज सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच राज्यभर से आए सेवाभावी नर्सिंग अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में सवाई मानसिंह चिकित्सालय जयपुर के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्री हेमराज गुप्ता को कैंसर रोगियों की सेवा में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं मानव सेवा के लिए स्टेट लेवल एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदान किया गया।

समारोह में रामप्रसाद मीणा, ज्ञानचंद कुमावत, हेमेंद्र पांडे, अब्दुल रब नकवी, बलदेव सिंह चौधरी सहित विभिन्न जिलों के नर्सिंग अधिकारियों, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कर्मचारियों एवं नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठजनों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन समता सोनी एवं सुभाष जांगिड़ ने किया। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह, नरेश शर्मा, रोशन यादव, बैने सिंह, बृजमोहन कौशिक सहित अनेक नर्सिंग अधिकारी, ट्यूटर एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here