सबके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ यज्ञ भगवान को अर्पित की आहुुतियां

0
107

जयपुर। गायत्री चेतना केन्द्र, मुरलीपुरा की ओर से शुक्रवार को बैनाड़ रोड पवनपुरी में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य पीठ से महेन्द्र कुमार और ज्योति शर्मा ने विधि विधान से यज्ञ करवाया। मुख्य यजमान विक्रम सिंह ने वेदमाता गायत्री और गुरुसत्ता का सोडशोपचार पूजन किया।

अग्नि प्रज्जवलन के बाद सभी के कल्याण की कामना के साथ आहुतियां प्रदान की गई। सभी को प्रतिदिन न्यूनतम 15 मिनिट गायत्री महामंत्र का जाप और गायत्री चालीसा पाठ की प्रेरणा दी। बलिवैश्व यज्ञ का महत्व बताया।

याजक परिवार ने बलिवैश्व पात्र प्राप्त किया। सभी को गायत्री चालीसा भेंट की। दो धर्म घट स्थापित किए गए। याजक परिवार को ज्ञान प्रसाद के रूप में साहित्य उपहार स्वरूप भेंट किया। किरण कुमावत ने सभी का आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here