जयपुर । ग्लोबल लेवल पर इंटरडिसिप्लिनरी डिजाइन एक्सपर्ट की मांग बढ़ रही है, नए स्टार्ट अप्स एवं प्रोजेक्ट्स में ये यह महत्वपूर्ण परिवर्तन देखा जा रहा है। ये कहना है कि जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी (जेके एलयू) के डिजाइन इंस्टीट्यूट हेड प्रो. ए बाला सुब्रह्मण्यम का। वे स्टूडेंट को डिजाइन कोर्सेज में हो रहे नवाचारों एवं परिवर्तन पर संबोधित कर रहे थे। प्रो. ए बाला सुब्रह्मण्यम ने जानकारी देते हुए बताया कि नवीन सत्र में प्रवेश लेने वाले स्टुडेंट्स को विशेष रिसर्च करनी चाहिए किसी भी कोर्स में प्रवेश लेने से पहले।
उन्होंने कहा कि इंटरडिसिप्लिनरी डिजाइन कोर्सेज में प्रिंटिंग पब्लिकेशन, वेब डिजाइन, प्रोडक्ट डिजाइन समेत विभिन्न क्षेत्रों में डिजाइन विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर प्राप्त होता है, जिससे वे अपने क्षेत्र में बेहतर करने के योग्य हो पाते हैं। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के लिए यूजी एवं पीजी डिजाइन कोर्सेज में प्रत्येक सेमेस्टर में डिजाइन सब्जेक्ट चयन का विकल्प रहता है, साथ ही डिजाइन कोर्सेज को मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी से भी इंटरकनेक्ट किया गया है।
उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन, प्रोडक्ट, इंटरडिसिप्लिनरी और इंटरेक्शन डिजाइन कोर्सेज उपलब्ध हैं एवं नियमित रूप से डिजाइन स्टूडेंट्स के बढ़ते पैकेज ने इन कोर्सेस की मांग और बढ़ा दी है।



















