कथाएं समाज में संस्कार और आध्यात्मिक ऊर्जा की संवाहक : गोपाल शर्मा

0
50

जयपुर । विधायक गोपाल शर्मा ने शुक्रवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में आयोजित विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहभाग करते हुए उन्होंने सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया। विधायक गोपाल शर्मा ने जमना डेयरी, सोडाला स्थित जमनेश्वर महादेव मंदिर में श्री गुरुकुल गोकुलधाम सेवा ट्रस्ट, जयपुर द्वारा आयोजित ‘श्रीमद् भागवत कथा’ ज्ञान यज्ञ में विशेष रूप से उपस्थित होकर कथा श्रवण किया।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक शर्मा ने “सदा सेव्या सदा सेव्या श्रीमद्भागवती कथा” श्लोक के माध्यम से कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, प्रेम, करुणा, सेवा और धर्म के मार्ग पर अग्रसर करने वाली दिव्य चेतना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक जागृति का वातावरण निर्माण करते हैं।  

वहीं शुक्रवार को कथा व्यास विष्णुशरण दास महाराज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला, मथुरा गमन एवं कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के दिव्य प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर 1008 लीलाधर दास गुरु महाराज का भी सान्निध्य प्राप्त हुआ।

इससे पूर्व विधायक गोपाल शर्मा ने नेहरू नगर, पानीपेच स्थित सीताराम मंदिर में श्री राम कथा मित्र मंडल द्वारा आयोजित रामकथा में भी सहभाग किया। कथा व्यास डॉ. पंडित नरेंद्र पांडेय द्वारा प्रभु श्रीराम के आदर्श, त्याग, धर्म एवं लोककल्याण के संदेशों पर आधारित कथा का श्रवण किया गया।


इस मौके पर विधायक शर्मा ने कहा कि जहाँ रामकथा का स्वर गूंजता है, वहाँ सद्भाव, संस्कार और सकारात्मकता स्वतः प्रवाहित होती है। उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित करने का संकल्प व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here