महेश नवमी महोत्सव शोभायात्रा समिति की बैठक संपन्न

0
40
Meeting of the Mahesh Navami Festival Procession Committee Concluded
Meeting of the Mahesh Navami Festival Procession Committee Concluded

भीलवाडा। श्री महेश नवमी महापर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा हेतु शोभायात्रा समिति की बैठक महोत्सव समिति के सह संयोजक सुरेश बिरला व केजी राठी, शोभायात्रा संयोजक सुभाष बाहेती के सानिध्य में श्री महेश शिक्षा सदन में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से शोभायात्रा की व्यवस्था, सुरक्षा और आयोजन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान समिति के करीब सभी सदस्य उपस्थित थे।

मुख्य प्रभारी लोकेश आगाल ने बताया की बैठक में शोभायात्रा का मार्ग क्या रहेगा उसकी जानकारी दी गई। जल व्यवस्था झांकियों की व्यवस्था, टेंपो, माइक हाथी, घोड़े, ऊंट ध्वज, पताकाएं, बैनर बैंड एवं ढोल ई-रिक्शा शिव परिवार में से किसी की भी प्रतिमूर्ति बनकर आने वालों की प्रतियोगिता, शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, शोभायात्रा के पीछे पीछे स्वच्छता के लिए व्यवस्था आदि विषयों पर विचार कर कार्य विभाजन किया गया।

शोभायात्रा में आगे से लेकर पीछे तक की क्या रचना रहेगी उस पर चर्चा की गई। गत वर्षाे के अनुभव के आधार पर शोभायात्रा मार्ग में किसी प्रकार की खाद्य एवं पेय पदार्थ नहीं देने का सर्व सहमति से निर्णय किया गया। मीटिंग में शोभायात्रा समिति सदस्य सुरेश लढ़ा, शुभम कालिया, सुरेश बिड़ला, गोपाल सोमानी, राजेन्द्र गंदोडिया, कृष्ण गोपाल लढ़ा, कमलेश जाजू सहित मातृशक्ति से मधु लढ़ा, उषा सोमानी, उषा सोनी, रेनू कोगटा, अनुपमा मंत्री, मधु बहेड़िया, सीमा सोमानी, मधु बांगड़ व कई सदस्य उपस्थित रहे। अंत मे संयोजक सुभाष बाहेती ने सभी सदस्यों एवं श्री महेश सेवा समिति भीलवाड़ा का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here