मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा चलाएगी प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान

0
62
On the completion of 12 years of the Modi government, the BJP will launch a statewide public outreach campaign.
On the completion of 12 years of the Modi government, the BJP will launch a statewide public outreach campaign.

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों को सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण का स्वर्णिम काल को लेकर भाजपा प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है। जहां भाजपा संगठन केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 5 जून से 21 जून तक प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं ‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण अभियान’ के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सैनी ने इस अभियान को लेकर गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

सैनी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विकसित भारत के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंडल स्तर तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसी दिन भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा सुबह 11 बजे पौधारोपण किया जाएगा।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में 8 और 9 जून को राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया संवाद, 8 से 14 जून तक जिला स्तर पर विशेष जनसंपर्क अभियान, 11 और 12 जून को प्रदेश स्तरीय मीडिया संवाद, 12 से 20 जून तक उपखंड स्तर पर जनकल्याण शिविर तथा 13 से 20 जून तक सभागार बैठकों में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

इसके साथ ही 13 से 20 जून तक मोदी सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी और जिला स्तर पर प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशालाओं का आयोजन होगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला एवं मंडल स्तर तक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सैनी ने कहा कि अभियान के दौरान भाजपा सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी गांव-गांव तथा बूथ स्तर तक पहुंचकर आमजन से संवाद करेंगे। जनकल्याण शिविरों में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा। आयुष्मान भारत योजना, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी सहित विभिन्न योजनाओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

सैनी ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए प्रदेश स्तर पर समन्वय समिति का गठन किया गया है। समिति में विभागों, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को विभिन्न कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, छगन माहुर, अभियान के सह संयोजक नारायण मीणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, प्रदेश आईटी प्रभारी अविनाश जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी हीरेंद्र कौशिक, आशीष चौपड़ा सहित अभियान से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here