जयपुर। श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति (रजि.) जयपुर द्वारा अमावस्या तिथि पर मासिक गौ सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन रविवार को किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 730 बजे गुरु गोविंद गौशाला, मोहब्बतपुरा, रेनवाल में हुई। समिति के सैकड़ों गौ भक्तों ने एकजुट होकर गौ माता की सेवा की।
इस दौरान एक ट्रक सूखा चारा, हरा चारा एवं गुड़ का वितरण किया गया। समिति पदाधिकारियों ने गौशाला संचालक को दुपट्टा ओढ़ाकर व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। संचालक ने समिति के सेवा कार्यों की सराहना की।
नर सेवा नारायण सेवा दोपहर पश्चात समिति ने सेवा का दायरा बढ़ाते हुए नेवटा, निर्माण नगर व मानसरोवर स्थित अनाथ आश्रमों में जरूरतमंदों व बच्चों को निःशुल्क भोजन वितरित किया। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति प्रत्येक अमावस्या को गौ सेवा व नर सेवा का संकल्प निभा रही है। समाज के सहयोग से ही यह पुण्य कार्य संभव हो पा रहा है।
इन गौ भक्तों का रहा विशेष सहयोग हनुमान सहाय लुगरिया, विष्णु शर्मा, सुनील कुमावत, भंवर लाल बैरवा, अरविंद टेलर, संजय कुमार मीणा, अशोक प्रजापत, सुरेंद्र बैरवा, रामफूल बैरवा, कन्हैया लाल लुगरिया, गणेश नारायण, अरुण शर्मा, किशोर लाल बैरवा, कन्हैया लाल शर्मा, राशीद, मेघराज, रामूदान चारण, अग्रसेन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



















