50 हजार की रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

0
31
Village Development Officer arrested while accepting a bribe of ₹50,000.
Village Development Officer arrested while accepting a bribe of ₹50,000.

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बूंदी टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत गरडदा, पंचायत समिति बूंदी के ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुमार को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपित ग्राम विकास अधिकारी परिवादी की फर्म द्वारा किए गए करीब 15 लाख रुपए के विकास कार्यों का भुगतान जारी करने की एवज में रिश्वत मांग रहा था।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी को शिकायत मिली थी कि ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुमार (30) निवासी गेण्डोली जिला बूंदी परिवादी की फर्म तरू एंड कम्पनी द्वारा ग्राम पंचायत गरडदा में कराए गए पनघट निर्माण कार्य के भुगतान के बदले 30 प्रतिशत कमीशन के रूप में करीब 4.50 लाख रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है तथा भुगतान के लिए लगातार परेशान कर रहा था।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी बूंदी के उप पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपित ग्राम विकास अधिकारी को परिवादी से 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी के अनुसार आरोपित ग्राम विकास अधिकारी ने रिश्वत अपने किराये के मकान के बाहर प्राप्त कर पेंट की जेब में रख ली थी। एसीबी टीम को देखकर उसने राशि जेब से निकालकर सड़क पर फेंकने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here