मां वैष्णो देवी मंदिर के पाटोत्सव पर होगा 29 वां विशाल भगवती जागरण

0
45
The 29th grand Bhagwati Jagran will be held on the occasion of the Maa Vaishno Devi Temple's foundation day
The 29th grand Bhagwati Jagran will be held on the occasion of the Maa Vaishno Devi Temple's foundation day

जयपुर। वैष्णो देवी सेवा समिति (पंजीकृत) राजा पार्क के तत्वावधान में मां वैष्णो देवी मंदिर के पाटोत्सव के उपलक्ष्य में 29वें विशाल भगवती जागरण का आयोजन शनिवार को पंचवटी सर्किल राजापार्क में किया जाएगा। धार्मिक आयोजन शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

समिति के अध्यक्ष राज भाटिया एवं महासचिव राजकुमार भाटिया ने बताया कि जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायक शिवा सागर अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से मां भगवती का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम में माता की आकर्षक झांकियां, भव्य दरबार एवं विशेष सजावट श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण रहेगी।

कोषाध्यक्ष इंद्रजीत शर्मा एवं उपसचिव योगेश खुराना ने बताया कि जागरण के दौरान माता की अठारह ज्योतियां प्रज्ज्वलित की जाएंगी, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण का सृजन होगा।

समिति के उपाध्यक्ष कमलेश आसुदानी ने बताया कि पाटोत्सव के तहत रविवार, 21 जून को शाम 5 बजे से राजापार्क स्थित भाटिया भवन में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हजारों श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण करेंगे।

समिति पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है। पाटोत्सव के दोनों आयोजनों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here