महावीर कैंसर अस्पताल के नर्सिंग कर्मी ने की आत्महत्या

0
72
Young man commits suicide by hanging himself in hotel
Young man commits suicide by hanging himself in hotel

जयपुर। मालवीय नगर थाना क्षेत्र में महावीर कैंसर अस्पताल के एक नर्सिंगकर्मी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। नर्सिंगकर्मी का शव उसके किराए के कमरे में मिला। मौके से बरामद सुसाइड नोट में मृतक ने अस्पताल की ही एक सहकर्मी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सब-इंस्पेक्टर विजय पाल ने बताया कि मृतक की पहचान अरुण देतवाल (38) निवासी भीमगंजमंडी, कोटा के रूप में हुई है। वह जयपुर के मालवीय नगर सेक्टर-1 में किराए के कमरे में रहकर महावीर कैंसर अस्पताल में नर्सिंगकर्मी के रूप में कार्यरत था।

जो गुरुवार सुबह से परिजन अरुण से संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन बार-बार फोन करने के बावजूद उसने कॉल रिसीव नहीं किया। अनहोनी की आशंका होने पर परिजन रात को कोटा से जयपुर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर अरुण बेड पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला।

घटना की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को शव के पास एक इंजेक्शन और सिरिंज मिली। कमरे की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में अरुण ने लिखा है कि अस्पताल में साथ काम करने वाली एक युवती, जिसके साथ वह रिलेशनशिप में था। पिछले काफी समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। इसी कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पुलिस ने जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक के भाई शुभम की शिकायत और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने शनिवार को संबंधित युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (एबेटमेंट ऑफ सुसाइड) का मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here