जयपुर में विशेष नाकाबंदी अभियान में 4 हजार 762 वाहनों की जांच

0
76
4,762 vehicles checked during a special vehicle-checking drive in Jaipur.
4,762 vehicles checked during a special vehicle-checking drive in Jaipur.

जयपुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के विशेष अभियान के तहत जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के चारों पुलिस जिलों में व्यापक स्तर पर विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 68 नाकाबंदी पॉइंट पर 4 हजार 762 वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1,079 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई।


यह अभियान पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देशन तथा विशेष पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश के सुपरविजन में चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों की धरपकड़, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच तथा यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करना रहा।


पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने 2,800 दोपहिया और 1,962 चौपहिया, कुल 4,762 वाहनों की जांच की। कार्रवाई के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले 85, बिना हेलमेट 648, बिना सीट बेल्ट 49, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले 8, मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट नहीं होने या बिना नंबर प्लेट वाले 41 तथा काली फिल्म लगे 29 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 219 चालान किए गए।


पुलिस कमिश्नर ने बताया कि विशेष अभियान के तहत पूर्व जिले में 20 नाकाबंदी पॉइंट पर 2,115 वाहनों की जांच कर 612 एमवी एक्ट की कार्रवाई की गई। पश्चिम जिले में 19 नाकाबंदी पॉइंट पर 1,125 वाहनों की जांच के दौरान 242 कार्रवाई की गई। उत्तर जिले में 14 नाकाबंदी पॉइंट पर 660 वाहनों की जांच कर 132 चालान बनाए गए, जबकि दक्षिण जिले में 15 नाकाबंदी पॉइंट पर 862 वाहनों की जांच के दौरान 93 एमवी एक्ट की कार्रवाई की गई।

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि डीजीपी राजस्थान के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष नाकाबंदी एवं सघन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here