जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का आगाज आज से: 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस

0
60

जयपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर राजधानी में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 19 अगस्त से शुरू होने वाले आयोजनों का समापन 26 अगस्त को जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी और विशाल सभा के साथ होगा। कार्यक्रम संयोजक नायाब खान और हाजी हसीन अहमद ने बताया कि हजरत मुहम्मद की जिंदगी और शिक्षाओं से लोगों को अवगत कराने के उद्देश्य से 1501वां जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। वाहिद मेमोरियल वेलफेयर एंड रिलीफ सोसायटी और सुन्नी दावते इस्लामी जयपुर की ओर से 19 अगस्त को रात 8.30 बजे रामगंज चौपड़ पर मिलाद कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें खानकाह-ए-बरकातिया माहरेहरा से सैय्यद अमान मियां बरकाती, सुन्नी दावते इस्लामी मालेगांव के सैय्यद अमीनुल कादरी और जयपुर के मौलाना सैय्यद मुहम्मद कादरी सहित शहर के उलेमा और इस्लामी विद्वान शामिल होंगे।


22 अगस्त को ऑल इंडिया नातिया मुशायरा आयोजित होगा। कार्यक्रम मुफ्ती-ए-शहर जयपुर मुफ्ती अब्दुस्सत्तार रजवी की सरपरस्ती और सुन्नी दावते इस्लामी के संरक्षक मौलाना सैय्यद मुहम्मद कादरी के सानिध्य में होगा। इसमें देशभर से आए शायर हजरत मुहम्मद की शान में नात पेश करेंगे। शायर मतीन सासारामी, जौहर कानपुरी, सतलज राहत इंदौरी, वासिफ फारूकी, रामप्रकाश बेखुद, फैज खुमार और काविश रूदोलवी सहित कई शायर शामिल होंगे।

25 अगस्त को रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक लोहारों का खुर्रा, घाटगेट पर आलमी मिलाद कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें मुरादाबाद के मौलाना इम्तियाज बरकाती और मौलाना जाकिर हुसैन नईमी सहित अन्य इस्लामी विद्वान संबोधित करेंगे।
26 अगस्त को दोपहर 2 बजे घाटगेट से जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी निकलेगा। जुलूस चार दरवाजा होते हुए मौलाना जियाउद्दीन सर्किल पहुंचेगा। यहां से कर्बला पहुंचकर जुलूस सभा में परिवर्तित होगा। इसके बाद विशाल सभा, सलातो-सलाम और दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजकों के अनुसार जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here