ट्रेन के आगे छलांग लगाकर युवक ने की आत्महत्या

0
33

जयपुर। चौमूं थाना इलाके में एक 27 वर्षीय युवक ने कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवक ने करीब एक मिनट का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए कथित तौर पर माता-पिता और भाई को जिम्मेदार बताया है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

जीआरपी की एएसआई संतोष के अनुसार मृतक विकास कौशिक झुंझुनू के बुहाना गांव का रहने वाला था और चौमू क्षेत्र के एक होटल में काम करता था। उसने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाया। वीडियो की जानकारी मिलने पर परिजनों ने चौमूं थाने में शिकायत दी।

पुलिस के मुताबिक वीडियो बनाने के करीब आधे घंटे बाद विकास ने चौमू के पाच्यांवाली ढाणी अंडरपास के पास ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि वह कुछ देर रेलवे ट्रैक पर बैठा रहा और ट्रेन आते ही उसके आगे कूद गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए चौमू सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस को मिले वीडियो में युवक ने मानसिक परेशानी का जिक्र करते हुए अपनी मौत के लिए परिवार के तीन सदस्यों को जिम्मेदार बताया। वीडियो में उसने अपना नाम और पता भी बताया था। पुलिस वीडियो नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here