नहर के गणेशजी मंदिर में 25 अगस्त को होगा श्री रामेश्वरम संगीत समारोह

0
48
Shri Nahar's Ganeshji Maharaj will undergo *Panchamrit Abhisheka* accompanied by *Durva Marjan*.
Shri Nahar's Ganeshji Maharaj will undergo *Panchamrit Abhisheka* accompanied by *Durva Marjan*.

जयपुर। ब्रह्मपुरी माउंट रोड स्थित अतिप्राचीन दाहिनी सूंड दक्षिणमुखी श्री नहर के गणेशजी महाराज मंदिर में 25 अगस्त (मंगलवार)को पूर्व महंतों की स्मृति एवं ब्रह्मलीन महंत पं. रामेश्वर लाल शर्मा की पुण्यस्मृति में ‘श्री रामेश्वरम् संगीत समारोह’ आयोजित होगा। मंदिर महंत पं. जय शर्मा एवं युवाचार्य पं. मानव शर्मा के सान्निध्य में दिनभर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे मंदिर परिवार की ओर से गणपतिजी के समक्ष दीप प्रज्वलन से होगी। इसके बाद ब्राह्मण विद्वानों द्वारा रुद्र पाठ और श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया जाएगा। सुबह 10 बजे से मंदिर परिसर में वृक्षारोपण और वृक्ष वितरण कार्यक्रम होगा।
शाम 6 बजे से भजन संध्या के साथ श्री रामेश्वरम् संगीत समारोह शुरू होगा।

इस दौरान प्रतिवर्ष दिए जाने वाला ‘संगीत्तोपासक सम्मान’ इस बार प्रदेश के मूर्धन्य गायक कलाकार सांवरमल कथक को प्रदान किया जाएगा। उन्हें पचरंगी साफा, शॉल, गणपति जी का चित्र, श्रीफल, चांदी का सिक्का, म्यूजिक सिस्टम और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

संगीत समारोह में गोपालसिंह राठौड़, पारीक बंधु, सांवरमल कथक, खुशी-भावना कथक, बनारसीदास, बुंदू खां, आकांक्षा राव, सुरभि चतुर्वेदी, सरस्वती, हेमराज, वाहिद और राजन खींची सहित कलाकार गायन प्रस्तुतियां देंगे। वाद्य संगत में अम्बालाल सेक्सोफोन, संजीव शर्मा वायलिन, परमेश्वर कथक, दिनेश खींची, दिलशाद खान, सद्दाम और श्यामजी तबले पर संगत करेंगे।

मंच संचालन आरडी अग्रवाल, राजेश आचार्य और केके कोहली करेंगे। समारोह में शामिल होने वाले संतों, महंतों और कलाकारों का मंदिर परिवार की ओर से दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here