सोलर सिस्टम का लोड बढ़ाने की एवज में रिश्वत लेते कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार

0
44

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) के रामगंज सब स्टेशन पर तैनात कनिष्ठ अभियंता (जेई) मनोज कुमार को 3 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

एसीबी चौकी जयपुर नगर चतुर्थ के एएसपी मनोज कुमार गुप्ता के अनुसार परिवादी की कंपनी के ग्राहक के आवासीय विद्युत कनेक्शन पर 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने के लिए विद्युत लोड क्षमता बढ़वानी थी। आरोप है कि इसके लिए कनिष्ठ अभियंता ने 14 अगस्त को 5 हजार रुपए रिश्वत मांगी। बातचीत के बाद 3 से 4 हजार रुपए में सौदा तय हुआ।

शिकायत का सत्यापन कराने के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की गई। पुलिस निरीक्षक रामजी लाल की टीम ने आरोपी जेई को परिवादी से 3 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। रिश्वत राशि बरामद कर ली गई है। एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here