जयपुर। श्री श्याम प्राचीन मंदिर कावटियों का खुर्रा रामगंज बाजार में 24 अगस्त को मंदिर महंत प.लोकेश मिश्र के सानिध्य में झूला , लहरिया उत्सव मनाया गया ग्रुप अध्यक्ष शालू मिश्रा ने बताया की श्रावण मास, वन सोमवार, पवित्रा द्वादशी को श्री कृष्ण, श्याम सखा ग्रुप द्वारा भजनामृत सत्संग हुआ। कार्यक्रम संयोजक श्री राम चालीसा ने बताया बाबा श्याम को झूले में विराजमान कर लहरिया पोशाक धारण कराई गई।
बाबा श्याम को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान और घेवर का भोग लगाया। सभी महिलाएं लहरिया साड़ी पहनकर आयोजन में शिरकत की । भजनों की स्वर लहरियों से बाबा का गुणगान किया। मंदिर परिसर को लहरिये की आकर्षक थीम से सजाया गया।
गिरधर मेरे मौसम आया धरती के श्रृंगार का,डाल डाल पर पड़ गये झूले,बरसे रंग बहार का….”कन्हैया हीदो घालो रे हरियल बाग म बाग म””झूला झुलोनी राधे रानी झुलाने तेरा श्याम आया रे”भजन पद गाकर बाबा श्याम का गुणगान किया । भजन संध्या में बाबा श्याम को भक्तों ने झूले में झुलाया और लाड लड़ाकर उनकी मनुहार की ।


















