शांति एशियाटिक के खिलाड़ियों ने दिखाया दम: 3×3 बास्केटबॉल में ओवरऑल खिताब

0
42
Shanti Asiatic players shine: Overall title in 3x3 basketball
Shanti Asiatic players shine: Overall title in 3x3 basketball

जयपुर। श्रीराम स्पोर्ट्स किंगडम में आयोजित 3×3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट में शांति एशियाटिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। प्रतियोगिता में जयपुर के विभिन्न स्कूलों और बास्केटबॉल अकादमियों की 100 से अधिक टीमों के 350 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

शांति एशियाटिक की टीमों ने अंडर-11, अंडर-13 और अंडर-15 गर्ल्स वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीते। वहीं अंडर-15 और अंडर-17 बॉयज टीमों ने कांस्य पदक हासिल किए। जयश्री पेरीवाल स्कूल ने अंडर-11 और अंडर-17 बॉयज वर्ग में स्वर्ण, जबकि श्रीराम स्पोर्ट्स अकादमी ने अंडर-11 व अंडर-17 बॉयज तथा अंडर-13 गर्ल्स में रजत पदक जीते। स्कॉटल स्कूल ने अंडर-17 गर्ल्स में स्वर्ण पदक हासिल किया। कैम्ब्रिज कोर्ट वर्ल्ड स्कूल की अंडर-11 बॉयज टीम ने रजत और अंडर-13 गर्ल्स टीम ने कांस्य पदक जीता।

समापन समारोह में महाराणा प्रताप पुरस्कार से सम्मानित एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सत्यप्रकाश यादव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ संघर्ष की भावना भी मजबूत करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here