महिंद्रा का BLAZO i-TRK लॉन्च: 48 घंटे की अपटाइम गारंटी, 5 साल में 15 लाख तक अतिरिक्त मुनाफे का दावा

0
41

जयपुर। महिंद्रा ट्रक एंड बस ने अपने नए हैवी कमर्शियल वाहन BLAZO i-TRK को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे “प्रॉफिट का रॉकेट” बताते हुए दावा किया है कि यह ट्रक बेहतर माइलेज, स्मार्ट तकनीक और उन्नत कनेक्टिविटी के जरिए ट्रांसपोर्टरों की कमाई बढ़ाने में मदद करेगा।

कंपनी के अनुसार, BLAZO i-TRK में नेक्स्ट-जनरेशन 320 हॉर्सपावर एमपावर इंजन दिया गया है, जो 1100 एनएम टॉर्क उत्पन्न करता है। इसमें एआई आधारित iFuelSmart ऑटो ड्राइव मोड, टर्बोमैक्स टर्बोचार्जर और ऑप्टिफ्यूल एयर कंप्रेसर जैसी तकनीकें दी गई हैं, जिनसे 10 प्रतिशत तक बेहतर माइलेज मिलने का दावा किया गया है। महिंद्रा का कहना है कि इससे 5 वर्षों में प्रति ट्रक 15 लाख रुपए तक अतिरिक्त मुनाफा संभव है।

कंपनी ने उद्योग में पहली बार 48 घंटे की अपटाइम गारंटी भी शुरू की है। तय समय में वाहन चालू नहीं होने पर ग्राहक को 10 हजार रुपए प्रतिदिन तक मुआवजा देने का प्रावधान है। साथ ही 250 महत्वपूर्ण स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता और 24 घंटे में पार्ट नहीं मिलने पर मुफ्त उपलब्ध कराने की सुविधा भी दी जाएगी।

BLAZO i-TRK में iMAXX 2.0 टेलीमैटिक्स सिस्टम दिया गया है, जिसमें रिमोट एसी कंट्रोल, वाहन स्टार्ट रोकने की सुविधा, ड्राइवर मॉनिटरिंग, एयर फिल्टर और डीपीएफ अलर्ट, फ्लीटसेंस रिपोर्ट्स तथा ड्राइवर परफॉर्मेंस एनालिटिक्स जैसे फीचर शामिल हैं।

ड्राइवर सुविधा के लिए एसी केबिन, सस्पेंडेड सीट, क्रूज कंट्रोल, ब्लूटूथ म्यूजिक सिस्टम और विशाल केबिन दिया गया है। कंपनी का नया Now 24×7 मोबाइल ऐप सर्विस, ब्रेकडाउन सहायता, स्पेयर पार्ट्स ऑर्डर और फ्लीट मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

महिंद्रा ग्रुप के एग्जीक्यूटिव बोर्ड सदस्य और ट्रक्स एंड बसेस के प्रेसिडेंट विनोद सहाय ने कहा कि BLAZO i-TRK तकनीक, विश्वसनीयता और परिचालन दक्षता के जरिए भारतीय ट्रकिंग उद्योग में लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here