गोविंद देवजी मंदिर में आज मनेगा रक्षाबंधन उत्सव: ठाकुरजी को धारण कराई जाएगी राखी

0
119

जयपुर। जयनिवास बाग स्थित प्रसिद्ध ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देवजी महाराज (श्री गोविंद धाम) में श्रावण शुक्ल पूर्णिमा शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में विशेष आयोजन होंगे।

मंदिर प्रशासन के अनुसार रक्षाबंधन उत्सव के तहत शृंगार झांकी के समय ठाकुर श्री गोविंद देवजी एवं ठकुरानी श्री राधा जी को रक्षासूत्र (राखी) धारण कराई जाएगी। यह आयोजन श्रीमन्माधव गौड़ेश्वराचार्य महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में होगा।

रक्षाबंधन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं। उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पहुंचने की संभावना है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालु ठाकुरजी के विशेष शृंगार एवं रक्षाबंधन उत्सव के दर्शन कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here