हलवाई कैटरर्स समिति चुनाव: सदस्य हित-स्वास्थ्य सुविधा और स्थायी कार्यालय पर रामेश्वर कसाना का जोर

0
51
Halwai Caterers Association Election
Halwai Caterers Association Election

जयपुर। हलवाई कैटरर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव 2 सितंबर को जनउपयोगी भवन आरपीए रोड पर जयपुर में होने जा रहे है इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर और रामेश्वर कसाना और हनुमान गुर्जर के बीच सीधा मुकाबला है। हलवाई कैटरर्स कल्याण समिति के आगामी चुनाव में 541 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर समिति के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए होने वाले मतदान के बाद ही परिणाम स्पष्ट होगा और तय होगा कि समिति की कमान किसके हाथ में जाएगी।

वहीं हलवाई कैटरर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामेश्वर कसाना ने चुनाव जीतने पर समिति के सदस्यों के हित में स्वास्थ्य सुविधा, स्थायी कार्यालय एवं सदन, पुलिस-प्रशासन से जुड़ी समस्याओं के समाधान और आर्थिक सहायता सहित कई कार्यों को प्राथमिकता देने की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी सदस्यों और समिति के सभी सदस्यों के आशीर्वाद व सहयोग से जिम्मेदारी मिलने पर पूरी ईमानदारी और मजबूती के साथ समिति के हित में काम करेंगे।

कसाना ने कहा कि सदस्यों के लिए चुनिंदा अस्पतालों से संपर्क कर ऐसी व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे जरूरत पड़ने पर तत्काल उपचार मिल सके। उपचार के दौरान सदस्यों को आर्थिक राहत दिलाने की दिशा में भी प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समिति के लिए उचित स्थान और स्थायी कार्यालय एवं सदन की व्यवस्था कराने के लिए सरकार और संबंधित विभागों से संपर्क किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि कार्यालय में सदस्यों को आवश्यक सुविधाएं मिलें और समिति की गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो।

कसाना ने कहा कि किसी सदस्य को पुलिस या प्रशासन से संबंधित परेशानी होने पर उसकी समस्या को संबंधित अधिकारियों और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। सदस्यों के हितों से जुड़े मामलों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

निधन पर 21 हजार रुपए की सहायता

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने घोषणा की कि उनके निर्वाचित होने पर समिति के किसी सदस्य के निधन की स्थिति में उसके परिवार को समिति की ओर से 21 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा सदस्यों के हित में एक व्यवस्थित सामूहिक फंड स्थापित करने का भी प्रयास किया जाएगा।

कसाना ने समिति के सदस्यों के लिए सामुदायिक भवन या ऐसा स्थान विकसित कराने की बात कही, जहां सदस्य एक ही छत के नीचे अपने आवश्यक कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित कर सकें। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि प्रत्येक सदस्य के सम्मान, सुविधा और हितों की रक्षा करते हुए संगठन को मजबूत बनाना है। उन्होंने समिति सदस्यों से सहयोग और आशीर्वाद की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here