जवाहर कला केंद्र में 13 सितंबर को सजेगी संगीतमय संध्या ‘मरुधरा के मोती’

0
53

जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर स्थित प्रतिष्ठित जवाहर कला केंद्र 13 सितंबर को एक शाम राजस्थानी सुरों और बेहतरीन नगमों के नाम होने जा रही है। पुष्प वीर संगीत संस्थान की ओर से भव्य संगीतमय संध्या “मरुधरा के मोती” का विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसमें संगीत जगत की नामचीन हस्तियां अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगी।

संगीत संस्थान के अध्यक्ष राज खजांची ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस सांस्कृतिक संध्या में जयपुर की सुप्रसिद्ध गायिका तृप्ति भगत अपने सुमधुर भजनों और गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी।

इसके साथ ही बीकानेर से पधार रहे अनेक प्रतिष्ठित गायक कलाकार भी मंच पर सुरों का जादू बिखेरेंगे।राजीव मित्तल, पूनम मोदी और जवाहर जोशी, सुरेश मदान, डॉ. हिमांशु दाधीच और डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, कुमार महेश, राजेंद्र पड़िहार, विशाल आचार्य एवं नीरज स्वामी प्रस्त़ुतियां देगे।

संगीत और संस्कृति के इस संगम में कई प्रतिष्ठित हस्तियां बतौर अतिथि शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में बीकानेर के मोहम्मद तारीक, मुकेश भाटिया, धर्मेंद्र सिंह बीका, नासिर अली और प्रसिद्ध शायर क़ासिम बीकानेरी विशेष रूप से उपस्थित रहकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करेंगे। कला एवं संगीत प्रेमियों के लिए यह संध्या अत्यंत यादगार साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here