मतदान केंद्र पर बुजुर्गों की मदद कर युवाओं ने निभाई जिम्मेदारी

0
48
Youths fulfilled their responsibility by assisting the elderly at the polling station.

जयपुर। नगर निकाय चुनाव के दौरान युवाओं ने मतदान के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाई। जागरूक युवा कुश शर्मा ने मतदान केंद्र पहुंचकर बुजुर्ग मतदाताओं की सहायता की। उन्होंने बुजुर्गों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के साथ मतदान प्रक्रिया समझने में भी सहयोग किया। उनके इस प्रयास की लोगों ने सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

मतदान दिवस से पहले मतदान जागरूकता अभियान के तहत कुश शर्मा और राष्ट्रपति अवॉर्डी शुभम ने मानसरोवर, सिविल लाइंस, दुर्गापुरा और महारानी फार्म क्षेत्र में लोगों से मतदान की अपील की और अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।

कुश शर्मा स्वीप ब्रांड एंबेसडर के साथ स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर (स्वच्छता दूत) भी हैं। युवाओं ने लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के साथ बुजुर्ग मतदाताओं की मदद कर सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here