अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ संगीत कलाकार सम्मान समारोह आयोजित: 94 दिग्गजों को किया गया सम्मानित

0
70
International Senior Music Artist Award Ceremony Held
International Senior Music Artist Award Ceremony Held

जयपुर। शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क ऑडिटोरियम में ‘अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ संगीत कलाकार सम्मान समारोह’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस विशेष समारोह में कला और संगीत जगत की हस्तियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम में गलता पीठाधीश्वर स्वामी अवधेश कुमार जी महाराज और विश्व प्रसिद्ध वीणा वादक, पद्मभूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर दिल्ली से पधारे प्रोफेसर डॉ. रवि शर्मा तथा स्वर्गीय विश्व प्रसिद्ध कथक नृत्याचार्य पंडित तीर्थराम आज़ाद की धर्मपत्नी विमला देवी शर्मा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान शास्त्रीय संगीत एवं कला क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले देश-विदेश के कुल 94 वरिष्ठ संगीत कलाकारों का सूची अनुसार सम्मान किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही अनुशासित और गरिमामय वातावरण में हुआ।

कार्यक्रम का कुशल संचालन जयपुर संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम शर्मा ने किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों और कलाप्रेमी दर्शकों ने सम्मानित कलाकारों के योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here