निर्दलीय पार्षदों का भाजपा से जुड़ना जन विश्वास का प्रतीक: मदन राठौड़

0
48

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर आमजन का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसी विश्वास के चलते जयपुर सहित प्रदेशभर में जनप्रतिनिधि भाजपा से जुड़ रहे हैं और पार्टी को समर्थन दे रहे हैं।

राठौड़ ने बताया कि राजधानी जयपुर के वार्ड संख्या 108 की निर्दलीय पार्षद संगीता शर्मा मूर्तिकार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का परिवार लगातार विस्तार कर रहा है। जनप्रतिनिधियों का पार्टी से जुड़ना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों में उनके विश्वास को दर्शाता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों में भी भाजपा को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि करीब एक दर्जन नगर पालिकाओं में भाजपा के प्रत्याशी चेयरमैन पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो रहे हैं। राठौड़ ने निर्विरोध निर्वाचित सभी चेयरमैन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

उन्होंने बताया कि बसेड़ी नगर पालिका से राघवेंद्र सिंह, महवा से विनीत बंसल, खेड़ली से पवन जैन चौधरी, खेतड़ी से गीता सैनी, पहाड़ी से शिशुपाल शर्मा, गोविन्दगढ़-रामबास से मधु गुप्ता, कोटकासिम से रेखा सैनी और उच्चैन से दलीप सिंह अंबेश चेयरमैन पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा कि नदबई सहित अन्य नगर निकायों में भी भाजपा के चेयरमैन निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

राठौड़ ने कहा कि निर्विरोध निर्वाचन स्थानीय स्तर पर भाजपा को मिल रहे समर्थन को दर्शाता है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित चेयरमैन से अपने-अपने क्षेत्र के विकास और आमजन की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here