सरिता सैनी ने सीनियर और मास्टर वर्ग में जीते स्वर्ण पदक

0
30
Sarita Saini won gold medals in the Senior and Master categories.
Sarita Saini won gold medals in the Senior and Master categories.

जयपुर। फलोदी में दूसरी राज्य स्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए 30 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी ताकत और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जयपुर की खिलाड़ी सरिता सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

सरिता सैनी ने 84 किलोग्राम कैटेगरी में सीनियर और मास्टर महिला वर्ग में हिस्सा लिया। उन्होंने 62.2 किलोग्राम वजन उठाकर दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किए। उनके प्रदर्शन पर प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद खेल प्रेमियों और साथी खिलाड़ियों ने बधाई दी।

सरिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने आराध्य बालाजी महाराज, पति हंसराज सैनी, जो मंडल अध्यक्ष कांग्रेस हाथोज हैं, तथा अपने कोच अजय धमेजा को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और कोच के मार्गदर्शन एवं सहयोग से उन्हें लगातार बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।

सरिता ने कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे भी मेहनत जारी रखेंगी और आने वाली प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगी। उनका लक्ष्य अपने प्रदेश, समाज और देश का नाम रोशन करना है। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

इस प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने बेंच प्रेस में अपनी ताकत, तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं सम्मान प्रदान किए। सरिता सैनी की उपलब्धि से उनके परिजनों और जयपुर के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here