जयपुर के डॉ. ऋषभ जैन का प्रोस्टेट कैंसर शोध ईएसएमओ में प्रकाशित

0
53

जयपुर। राजस्थान हॉस्पिटल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषभ जैन द्वारा एम्स नई दिल्ली में किया गया प्रोस्टेट कैंसर संबंधी शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल ईएसएमओ में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन में फैल चुके प्रोस्टेट कैंसर और कुछ विशेष जीन बदलाव वाले मरीजों पर कार्बोप्लैटिन कीमोथेरेपी के असर का अध्ययन किया गया।

शोध में 39 मरीजों को कार्बोप्लैटिन दिया गया। इनमें 41 प्रतिशत मरीजों का पीएसए स्तर 50 प्रतिशत या इससे अधिक कम हुआ। बीआरसीए-2 जीन में बदलाव वाले मरीजों में करीब 63 प्रतिशत मामलों में पीएसए आधे से अधिक घटा। पीएसए में कमी उपचार के असर का महत्वपूर्ण संकेत मानी जाती है।

शोध के अनुसार ऐसे मरीजों के लिए उपलब्ध कुछ लक्षित दवाएं काफी महंगी हैं, जबकि कार्बोप्लैटिन की लागत तुलनात्मक रूप से कम है। ऐसे में यह अध्ययन आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए प्रोस्टेट कैंसर के उपचार को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संभावना प्रस्तुत करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here