जयपुर के सिटी पैलेस में सजा हीरों का शाही संगम: डी बीयर्स ने सवाई पद्मनाभ सिंह को बनाया पैरोकार

0
56
City Palace
City Palace

जयपुर। गुलाबी नगरी की शाही विरासत और प्राकृतिक हीरों की चमक ऐतिहासिक सिटी पैलेस में एक साथ नजर आई। डी बीयर्स समूह ने यहां आयोजित विशेष समारोह में विरासत, समकालीन संस्कृति और हीरे के आभूषणों को एक मंच पर लाते हुए भारत में प्राकृतिक हीरों से जुड़े दो नए अध्यायों की शुरुआत की।

इस अवसर पर महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह को भारत में प्राकृतिक हीरों के लिए डी बीयर्स समूह के पैरोकार के रूप में प्रस्तुत किया गया। वहीं, फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी ने भारत में अपनी पहली वर्षगांठ के मौके पर जयपुर की राजकुमारी गौरवी कुमारी के साथ नया त्योहारी अभियान शुरू किया।

महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने कहा कि डी बीयर्स के साथ इस जुड़ाव को लेकर वे उत्साहित हैं। इसके माध्यम से युवा पीढ़ी के सामने प्राकृतिक हीरों की अनूठी कहानी और उनसे जुड़ी विरासत को रखने का अवसर मिलेगा।

डी बीयर्स समूह की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और फॉरएवरमार्क की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता हरित ने कहा कि भारत का हीरों के साथ ऐतिहासिक और खास रिश्ता रहा है। यह संबंध देश की पारंपरिक कारीगरी, आभूषणों के प्रति लगाव और बहुमूल्य वस्तुओं की समझ से जुड़ा है।
राजकुमारी गौरवी कुमारी ने कहा कि फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी परंपरा को आधुनिक सौंदर्यबोध के साथ जोड़ती है। यही वजह है कि यह आज की महिला की पसंद और उसकी व्यक्तिगत शैली के अनुरूप है।

श्वेता हरित ने कहा कि भारत में पहला वर्ष पूरा होने के साथ कंपनी ऐसे उपभोक्ताओं को देख रही है, जो आभूषणों में अपनी व्यक्तिगत पसंद, विशिष्टता और स्टाइल की झलक चाहते हैं। उनके अनुसार, राजकुमारी गौरवी कुमारी इस सोच को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती हैं। समारोह में जयपुर की शाही विरासत और प्राकृतिक हीरों की परंपरा को समकालीन अंदाज में सामने रखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here