सेवादार धर्मेंद्र इन्सां ने 87वीं बार किया रक्तदान

0
42

जयपुर। मानवता भलाई के कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने एक बार फिर से इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की है। पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए, डेरा सच्चा सौदा की आईटी विंग के नेशनल मेंबर और जयपुर ब्लॉक के सेवादार धर्मेंद्र इन्सां ने सवाई मानसिंह अस्पताल, जयपुर में भर्ती एक गंभीर मरीज को प्लेटलेट्स दान कर उनकी जान बचाने में अपना अहम योगदान दिया।

जयपुर के हसनपुरा निवासी अमृत कुमार बैरवा अस्पताल में भर्ती हैं। वे लीवर डैमेज और गंभीर इंफेक्शन से पीड़ित हैं, जिसके कारण उनके शरीर में प्लेटलेट्स लगातार कम हो रहे थे। डॉक्टरों ने मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत प्लेटलेट्स की व्यवस्था करने को कहा।

जैसे ही इस बात की जानकारी सेवादार धर्मेंद्र इंसां को मिली, वे बिना समय गंवाए तुरंत अस्पताल पहुंचे और अपनी अनमोल प्लेटलेट्स दान कर मरीज को नया जीवनदान दिया। धर्मेंद्र इन्सां के लिए यह कोई पहला मौका नहीं था। वे अब तक 27 बार ब्लड (रक्त) और 60 बार प्लेटलेट्स डोनेट कर चुके हैं। कुल मिलाकर 87 बार जीवनदायिनी बूंदें दान कर चुके धर्मेंद्र इन्सां क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here