जयपुर/हनुमानगढ़। घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनी ओनिडा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने राजस्थान में अपने खुदरा कारोबार के विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए हनुमानगढ़ में नया एक्सक्लूसिव ओनिडा स्मार्टहब स्टोर शुरू किया है। कंपनी की यह पहल ‘ओनिडा रीवायर्ड’ बदलाव का हिस्सा है, जिसके तहत छोटे और उभरते शहरों में अपनी पहुंच बढ़ाने और ग्राहकों को खरीदारी का आधुनिक अनुभव उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
हनुमानगढ़ जंक्शन के सांगरिया रोड स्थित भगत सिंह चौक के पास बालाजी टावर में खोला गया यह स्टोर करीब 450 वर्ग फीट में फैला है। यहां ग्राहकों को ओनिडा के प्रमुख उत्पादों में एलईडी टीवी, एयर कंडीशनर और वाशिंग मशीन की रेंज उपलब्ध होगी। कंपनी के अनुसार, स्टोर में उत्पादों को आधुनिक और खुले वातावरण में प्रदर्शित किया गया है। ग्राहकों के लिए त्योहारी छूट और ईएमआई के विभिन्न विकल्प भी उपलब्ध होंगे।
ओनिडा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक गुंजन श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी की खुदरा विस्तार रणनीति में राजस्थान महत्वपूर्ण स्थान रखता है। राज्य के उभरते बाजारों में ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने और उनसे जुड़ाव मजबूत करने की संभावनाएं हैं। कंपनी भरोसेमंद उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला और खरीदारी का आधुनिक अनुभव उपलब्ध कराना चाहती है।
उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ में स्मार्टहब स्टोर की शुरुआत महानगरों से आगे बढ़कर छोटे शहरों में भी विशेष खुदरा नेटवर्क विकसित करने की योजना का हिस्सा है। ‘ओनिडा रीवायर्ड’ के तहत कंपनी ऐसे नेटवर्क का विस्तार करना चाहती है, जिसके माध्यम से देशभर में ग्राहकों तक पहुंच आसान हो और उन्हें एक जैसा ब्रांड अनुभव मिल सके।



















