जयपुर। बापूनगर स्थित वार्ड 82 में आयोजित एक कार्यक्रम में मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने पूर्व पार्षद ममता यादव की सलाह पर अभय शुक्ला को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया।
साथ ही कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य सदस्य घनश्याम बैरवा एवं रमन बैरवा सहित अन्य लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक कालीचरण सराफ ने अभय शुक्ला एवं घनश्याम बैरवा को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी को प्रोत्साहित करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
अभय शुक्ला को नई जिम्मेदारी के विधायक कालीचरण सराफ, क्षेत्रीय पूर्व पार्षद ममता यादव, सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मालवीय नगर विधानसभा के संयोजक एवं उपाध्यक्ष ब्रह्म कुमार सैनी, समाजसेवी मदन यादव, नटवर कुमावत, अभिषेक जैन शरद बाकलीवाल, दीपक अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे



















