गरबा री रात में जयपुरवासियों ने गरबा नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां

0
47

जयपुर। 369 Infinity Experiences की ओर से आयोजित ‘गरबा री रात–द ग्रैंड नवरात्रि सेलिब्रेशन 2026’ मंगलम पैलेस में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। पारंपरिक गरबा नृत्य, संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों से सजी इस शाम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों से आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि होटल सफारी ग्रुप ऑफ होटल्स के प्रमोद गोयल ने दीप प्रज्वलन और मां दुर्गा की आरती के साथ किया। सेलिब्रिटी अतिथि मिसेज इंडिया ग्लोब 2018 दीप्ति टिटोलिया ने अपनी साथी मॉडल्स के साथ विशेष प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

समारोह में भिंडा रियल एस्टेट के निदेशक नंदकिशोर भिंडा, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मिथलेश कुमार जैमिनी, अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष निरुपमा भिंडा, अमृता नेचुरल्स के विनोद कुमावत, मीडिया जगत से बृजेश पाठक तथा जीएसएस फिल्म प्रोडक्शन के सुभान सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

गरबा और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास

369 Infinity Experiences के संस्थापक कपिल वर्मा और अनीता वर्मा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य जयपुरवासियों को पारंपरिक गरबा, संगीत और सांस्कृतिक उत्सव के माध्यम से यादगार अनुभव प्रदान करना था। आयोजन की व्यवस्थाओं में उमेश सैनी, बबीता, ईश्वरी प्रसाद और विकास चौधरी सहित टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रस्तुति सहयोगी आईएनए सोलर के सीएफओ रवि दुसाद, शीर्षक सहयोगी केडिया पवित्रा के विपणन प्रमुख आशीष गुप्ता, विनायका ज्वेलरी की नीलिमा सोनी, एसके ज्वेलर्स के संजू कुटेटा तथा वीएलसीसी की हेमलता सोयल सहित अन्य सहयोगियों का योगदान रहा।

लकी ड्रॉ में स्वर्ण सिक्का, अतिथियों को दिए उपहार

समारोह के दौरान विभिन्न पुरस्कार और उपहार वितरित किए गए। विनायका ज्वेलरी की ओर से आयोजित लकी ड्रॉ में भाग्यशाली विजेता को स्वर्ण सिक्का प्रदान किया गया। वहीं, केडिया पवित्रा की ओर से सभी के लिए निशुल्क चाय की व्यवस्था की गई। अतिथियों को उपहार भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

संगीत, मनोरंजन और पारंपरिक गरबा की प्रस्तुतियों से सजी शाम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अंत में आयोजकों ने अतिथियों, प्रायोजकों, सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने की प्रतिबद्धता जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here