बाइक खड़ी करने पर भिड़े दो गुट: चाकूबाजी और बोतलों से हमले में तीन घायल

0
44

जयपुर। सिंधी कैंप थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बाइक खड़ी करने की बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद झगड़ा बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच चाकूबाजी और कांच की बोतलों से हमला हुआ। घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल भिजवाया। मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि तीन अन्य संदिग्धों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

थानाधिकारी वंदना नरूला के अनुसार सोमवार देर रात सिंधी कैंप बस स्टैंड के निकास द्वार पर बाइक खड़ी करने को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर चाकू और कांच की बोतलों से हमला कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हो गए।

झगड़े की सूचना मिलने पर सिंधी कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल एसएमएस अस्पताल भिजवाया। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
थानाधिकारी के अनुसार इस मामले में तीन अन्य संदिग्धों की भी पहचान हुई है। उन्हें पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस झगड़े के कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here