खोले के हनुमान जी मंदिर में शुरू हुई श्री राम कथा

0
49

जयपुर। श्री नरवर आश्रम सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार से गलता गेट स्थित प्रसिद्ध खोले के हनुमान जी मंदिर में पं. राधेलाल चौबे जी महाराज की स्मृति में भव्य श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत में श्री नरवर आश्रम सेवा समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल शर्मा, महामंत्री बृजमोहन शर्मा और समिति के अन्य पदाधिकारियों ने विधि-विधान से आरती कर और व्यासपीठ का पूजन करके कथा का शुभारंभ किया। ये कथा मंदिर परिसर में 28 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक चलेगी।

व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को कथा का रसास्वादन कराते हुए संत मुरलीधर जी महाराज ने कहा कि विजयादशमी का पावन पर्व हमें केवल रावण वध की प्रेरणा नहीं देता, बल्कि यह हमारे अंदर के दुर्गुणों पर सद्गुणों के माध्यम से विजय प्राप्त करने का संदेश देता है। उन्होंने श्रीरामचरितमानस के प्रसंगों के माध्यम से जीवन में सदाचार, संयम और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here