डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने श्रमदान से बदली विद्यालय की सूरत

0
46

जयपुर। स्वच्छता और सामाजिक सेवा की भावना के साथ डेरा सच्चा सौदा के जयपुर के सेवादारों ने गलता गेट, आदर्श नगर क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान 20 से अधिक सेवादारों ने श्रमदान कर विद्यालय परिसर की सफाई की और लंबे समय से जमा कचरे तथा कंटीली झाड़ियों को हटाकर परिसर को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया।

सेवादारों ने विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनल सेजरा से अनुमति लेकर अपने स्तर पर सफाई के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की। वे फावड़े, तसले, पंजे, कुल्हाड़ी और कचरा ले जाने के लिए वाहनों सहित विद्यालय पहुंचे। इसके बाद परिसर में फैली अनचाही घास और कंटीली झाड़ियों को हटाया गया। लंबे समय से जमा कूड़े-कचरे को एकत्रित कर वाहनों के माध्यम से बाहर भिजवाया गया।

सेवादारों का कहना था कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और मानसिक विकास के लिए स्वच्छ वातावरण जरूरी है। विद्यालय परिसर साफ-सुथरा होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई और खेलकूद के लिए बेहतर माहौल मिल सकता है।

प्रधानाचार्या ने जताया आभार

विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनल सेजरा ने परिसर की सफाई के लिए सेवादारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बच्चों की शिक्षा तथा स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। सेवादारों ने जिस लगन, अनुशासन और निस्वार्थ भावना से विद्यालय के कोने-कोने की सफाई की, वह सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा के ऐसे कार्य विद्यार्थियों को श्रमदान, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का व्यावहारिक संदेश देते हैं। किताबों में स्वच्छता का महत्व पढ़ने के साथ जब बच्चे ऐसे कार्यों को प्रत्यक्ष देखते हैं, तो उन्हें इससे प्रेरणा मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here