गोबर से बने कागज पर प्रकाशित ‘गोमय ज्ञान सागर’ सांसद मंजू शर्मा को भेंट

0
38

जयपुर। पर्यावरण संरक्षण और गौसंवर्धन के क्षेत्र में कार्यरत संस्था गौमाया के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर सांसद मंजू शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान गौ-आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे नवाचारों पर चर्चा हुई।

गौमाया के संस्थापक डॉ. सीताराम गुप्ता ने सांसद को गाय के गोबर से तैयार पर्यावरण-अनुकूल कागज पर प्रकाशित पुस्तक ‘गोमय ज्ञान सागर’ की प्रति भेंट की। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले एक दशक से अधिक समय से गौमाता को स्वावलंबी बनाने और वैश्विक तापवृद्धि के प्रभाव को कम करने की दिशा में कार्य कर रही है।

प्रतिनिधिमंडल में समाजसेवी एवं उद्योगपति सुरेश पाटोदिया, पुस्तक के प्रधान संपादक एवं भामाशाह योगेश मित्तल तथा अभियान के प्रधान संयोजक और ‘सेव्यम’ के निदेशक राजा मुकीम शामिल रहे। सांसद मंजू शर्मा ने गौमाया की ओर से पर्यावरण संरक्षण और गौसंवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here