80 फीट सेक्टर रोड को कराया अतिक्रमण मुक्त

0
42

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते द्वारा बुधवार को जोन-सी-1 के क्षेत्र में अतिक्रमणों पर सामूहिक अभियान के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान मालवीय नगर की नंदपुरी कॉलोनी से जगतपुरा तक 80 फीट सेक्टर रोड की सीमा में आ रहे अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों को ध्वस्त कर हटाया गया।

जेडीए के उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम एवं द्वितीय के पर्यवेक्षण में संचालित अभियान के दौरान सड़क सीमा में बने अवैध मकानों, दुकानों, बाउंड्रीवाल, चबूतरों एवं अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया।

कार्रवाई उप नियंत्रक प्रवर्तन-तृतीय एवं चतुर्थ तथा जोन-सी, बी, 09 एवं 12 के प्रवर्तन अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। जयपुर पुलिस आयुक्तालय से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल, स्थानीय जवाहर सर्किल थाना पुलिस, जोन के राजस्व एवं तकनीकी स्टाफ के सहयोग से प्रवर्तन दस्ते ने लोखंडा, जेसीबी मशीनों एवं मजदूरों की सहायता से अतिक्रमण हटाए। अभियान के बाद संबंधित 80 फीट सेक्टर रोड की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here