शादी का झांसा देकर युवती का देह शोषण करने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

0
45

जयपुर। पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का देह शोषण करने के मामले में फरार आरोपी को गुजरात के गांधीनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विशाल वैष्णव (23) पुत्र श्याम सुंदर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गरनिया, जैतारण (पाली) का निवासी है और फिलहाल गांधीनगर में रह रहा था।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि पीड़िता ने 14 अक्टूबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि विशाल वैष्णव से उसकी सगाई हुई थी। आरोपी ने सगाई का फायदा उठाकर शादी का झांसा दिया और लगातार उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी कविता यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल के लोकेश की तकनीकी मदद से आरोपी की लोकेशन गुजरात में ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम ने गांधीनगर के मोटा चिलोड़ा स्थित एलिगेंस रेजीडेंसी से आरोपी को पकड़ा। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here